Business

Business/featured

UIDAI का नंबर आपके मोबाइल में अपने आप सेव हो रहा है | क्या यह आधार कार्ड से जुड़ी बड़ी समस्या है | क्या है इस नंबर का उद्देश्य |

UIDAI का नंबर आपके मोबाइल में अपने आप सेव हो रहा है | क्या यह आधार कार्ड से जुड़ी बड़ी समस्या है | क्या है इस नंबर का उद्देश्य |

आज की इस पोस्ट में हम लोग जानेंगे यूआईडीएआई (UIDAI) के नंबर के बारे में क्योंकि पिछले कुछ दिनों से यह नंबर कई लोगों के फोन में अपने आप ही से हो रहा है कई लोगों का कहना है कि उन लोगों ने यह नंबर अपने मोबाइल में सेव नहीं किया था फिर भी यह सब हो रहा है तो क्या है इस नंबर की सच्चाई सारा मामला जानेंगे इस पोस्ट में |

दोस्तों पिछले कई दिनों से  UIDAI का नंबर अपने आप किसी स्मार्ट फोन में सेव हो जाना यह खबर कई सारी वेबसाइट और न्यूज़ एजेंसी की हेडलाइन बनी हुई है मामला यह है कि UIDAI का ऑफिशियल नंबर कई सारे फोन में अपने आप ही सेव हो जा रहा है और ज्यादातर यह घटना एंड्रॉयड स्मार्टफोन में घट रही है जब हमने इस मुद्दे पर ज्यादा चर्चा की और उसके बारे में कई सारी जानकारी इकट्ठा की तो हमें पता चला कि यह नंबर UIDAI की ओर से आपके मोबाइल में सेव नहीं किया गया है UIDAI ने अपने ट्विटर अकाउंट से यह ट्वीट करके कह दिया है कि यह नंबर है तो उनका ही जो कि टोल फ्री है बल्कि उन्होंने इस नंबर को आप के फोन में सेव नहीं किया है ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर यह नंबर सेव किसने किया जब मैंने और रिसर्च की इस टॉपिक पर तो मुझे पता चला कि यह नंबर Google की और से सेव किया गया था अब इस बात में कितनी सच्चाई है या कितना झूठ है यह तो नहीं पता पर कई सारे यूट्यूब चैनल और कई सारे न्यूज़ एजेंसी यह दावा कर रही है कि यह नंबर Google के द्वारा ही SAVE किया गया है क्योंकि Android स्मार्टफोन जो चलता है वह एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर ही चलता है और एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम का पूरा कंट्रोल Google के हाथों में ऐसे में सवाल केवल Google पर ही होता है कि उसने यह काम किया है या फिर नहीं |

( वैसे यह काम Google के अलावा कोई और कर भी नहीं सकता क्योंकि एंड्रॉयड स्मार्टफोन को को Google अपनी सिक्योरिटी से PROTECT करता है लेकिन कुछ मामलों में Google भी सही हो सकता है जैसे कि अगर आप प्ले स्टोर से बाहर की एप्लीकेशन डाउनलोड करते हैं तो Google आप को सपोर्ट नहीं करता क्योंकि जितनी भी एप्लीकेशन play store पर मिलती हैं वह सभी PLAY PROTECTED होती है और जो बाहर से एप्लीकेशन आप अपने मोबाइल में डाउनलोड करते हैं वह एप्लीकेशन SAFE नहीं होती है आपके लिए )

यह नंबर सभी के फोन में सेव नहीं हो रहा है यह नंबर केवल कुछ लोगों के फोन में सेव हो रहा है हो सकता है कि यह नंबर आपके फोन में सेव हो चुका हो या फिर यह भी हो सकता है कि आपके फोन में सेव ना हुआ हो और यह प्रॉब्लम ज्यादातर एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूज कर रहे लोगों के सामने आ रही है
अगर आपने अपने स्मार्टफोन को पिछले कुछ दिनों में रिसेट किया है या फिर उसके साथ नया Google अकाउंट लॉगिन या फिर नया Google अकाउंट बनाया है तो आपके सामने यह मामला आ सकता है इसके अलावा इसके बहुत ही कम चांस है कि आपके मोबाइल में यह नंबर अपने आप से  SAVE हो जाए |

क्या यह आधार कार्ड से जुड़ी बड़ी समस्या है 
The number of UIDAI is being done automatically in your mobile. Is this a big problem related to Aadhaar card. What is the purpose of this number?

जैसा कि मैंने आपको ऊपर बताया कि UIDAI ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके बता दिया है कि उसने यह काम नहीं किया है तो इसका सीधा मतलब है कि आपको टेंशन लेने की कोई जरूरत नहीं है यह काम UIDAI ने नहीं किया है और ना ही यह आधार कार्ड से जुड़ी कोई बड़ी समस्या है |

क्या है इस नंबर का उद्देश्य
इस नंबर का चाहे जो भी उद्देश्य हो लेकिन एक बात तो स्पष्ट है कि आपके मोबाइल को आपके अलावा कोई और भी ACCESS और यूज़ कर सकता है आप की परमिशन के बिना ऐसे में बात आ जाती है आपकी सिक्योरिटी के ऊपर कि अगर आप एक Android स्मार्टफोन यूज करते हैं तो आप कितने सिक्योर हैं पिछले कई दिनों से या फिर हम कह सकते हैं कि इसी साल Facebook और बड़ी-बड़ी कंपनियों के डाटा लीक मामले सामने आ रहे हैं ऐसे में हम अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन के ऊपर अपनी सिक्योरिटी का भरोसा कैसे कर ले यह भी एक बहुत ही बड़ा सवाल है अगर आपके मोबाइल में क्रेडिट कार्ड डेबिट कार्ड या फिर अन्य कोई महत्वपूर्ण जानकारी है तो वह जानकारी आपके अलावा कोई और भी देख सकता है यह बात 100% सही है क्योंकि मोबाइल नंबर अपने आप SAVE हो जाना आप की परमिशन के बिना इसका एक बहुत बड़ा उदाहरण है |
Google से लेकर के Facebook तक जितनी भी बड़ी कंपनियां है इसमें Twitter इंस्ट्राग्राम और ऐसी कई सारी सोशल कंपनियां हैं जिनके पास आपका सारा डाटा है आप दिनभर क्या एक्टिविटी करते हैं या फिर अपने मोबाइल में क्या सर्च करते हैं यह जानकारी आपके अलावा आपके नेटवर्क प्रोवाइडर से लेकर इन सभी कंपनियों के पास है अब यह कंपनियां जिधर चाहे आपके उस प्राइवेट डाटा का यूज कर सकती है आपने गूगल पर क्या सर्च किया यह आपके अलावा Google भी देख सकता है और आप Facebook पर किसे लाइक करते हैं इंस्टाग्राम पर किसे फॉलो करते हैं ट्विटर पर आप ने क्या ट्वीट किया आपके साथ कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं यहां तक कि आपके घर का एड्रेस आपका मोबाइल नंबर आपके मोबाइल में कौन-कौन से ऐप इंस्टॉल हैं या फिर आप आपके मोबाइल में सबसे ज्यादा किस ऐप का इस्तेमाल करते हैं सारी की सारी जानकारी है इन कंपनियों के पास | यह कंपनियां आपकी निजी जानकारी को एक्सेस करने के अलावा आपकी रियल टाइम लोकेशन भी देख सकती हैं |
लेकिन एक बात यह भी है कि यह कंपनियां आपके डेटा का गलत इस्तेमाल नहीं करती हैं ऐसा यह दवा करती हैं लेकिन इस बात में कितनी सच्चाई है और कितना झूठ है | यह तो हमें भी नहीं पता लेकिन इतना तो तय है कि आपका डेटा इन सभी कंपनियों के पास हैं तो यह कंपनियां जिधर जाए उधर आपके डेटा का इस्तेमाल कर सकती है |

आप मुझे कमेंट करके जरूर बताएं कि UIDAI का नंबर आपके स्मार्टफोन में सेव हुआ है या फिर नहीं और इसी के साथ डाटा HACK मामले में आपकी क्या राय हैं यह भी आप मुझे बताएं 

THANK YOU FOR .....
UIDAI का नंबर आपके मोबाइल में अपने आप सेव हो रहा है | क्या यह आधार कार्ड से जुड़ी बड़ी समस्या है | क्या है इस नंबर का उद्देश्य | UIDAI का नंबर आपके मोबाइल में अपने आप सेव हो रहा है | क्या यह आधार कार्ड से जुड़ी बड़ी समस्या है | क्या है इस नंबर का उद्देश्य | Reviewed by Pikashow APK Download Latest Version FREE on August 06, 2018 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.