Business

Business/featured

राजपूत राष्ट्रीय करणी सेना और भीम सेना के साथ कई सारे संगठन हैं जिनको ज्वाइन करने से पहले उनके बारे में यह बातें जान ले वरना बहुत महंगा पड़ सकता है

राजपूत राष्ट्रीय करणी सेना और भीम सेना के साथ कई सारे संगठन हैं जिनको ज्वाइन करने से पहले उनके बारे में यह बातें जान ले वरना बहुत महंगा पड़ सकता है
दोस्तों इस पोस्ट में हम लोग एक ऐसे कड़वे सच के बारे में जानेंगे जिसे सुनकर कई लोग भड़क उठेंगे तो कई लोग मुझे समाज द्रोही कहेंगे लेकिन इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता जो सत्य है वह सत्य हैं कुछ लोग मुझे कहेंगे कि मैं किसी से पैसे लेकर यह सब बोल रहा हूं तो ऐसा नहीं है मैं मां भवानी की कसम खा कर कहता हूं जो भी कहूंगा वह सत्य कहूंगा सच के सिवा कुछ नहीं कहूंगा जो सत्य हैं वही आप लोगों को बताऊंगा.

आज मैं आप लोगों को यह बताना चाह रहा हूं कि जिस तरह से आप लोग करणी सेना बजरंग दल और ऐसे कई और संगठन है जैसे कि भीम सेना जागृत हिंदू महासंगम ऐसे ही और भी कई सारे संगठन होंगे जिनको आप ज्वाइन कर लिए होंगे मेरी आपसे एक गुजारिश है कि किसी भी संगठन को ज्वाइन करने या फिर उस से जुड़ने से पहले उसके सारे नीति और उद्देश्य को जान लें केवल अपने समाज के हित में ना सोचें मनुष्य के हित में भी सोचें मैं भी जानता हूं कि आजाद भारत में भी ऐसी कई समस्याएं हैं जिससे आप लोगों को परेशानियां आती हैं लेकिन इसका जवाब आप लोग दल और संगठन बनाकर शांति से भी दे सकते हैं या फिर आपको किसी भी तरह का कुछ भी गलत होता दिखाई देता है तो उसके खिलाफ आवाज उठा सकते हैं मैं यह नहीं कहता कि आप चुपचाप अपने घर पर रहे और अन्याय के खिलाफ ना बोलें मैं आपको सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि आप किसी भी राजनीतिक पार्टी या फिर किसी और के बहकावे में आकर कोई भी फैसला ना लें किसी भी मुद्दे के ऊपर आवाज उठाने से पहले उस मुद्दे की कड़ी जांच करें अपने स्तर पर उस मुद्दे से जुड़े कई सारी जानकारियां इकट्ठा करें उसके बाद ही आप उस मुद्दे पर आवाज़ उठाएं अगर आपको लगता है कि वह मुद्दा सही है और उसके ऊपर चर्चा होनी चाहिए तो आप उसे बेझिझक होकर उठाएं और राष्ट्र के हित में हो ऐसा ही मुद्दा उठाएं आपको मैं एक उदाहरण देना चाहता हूं कि जिस तरह से भारत में पद्मावत फिल्म के रिलीज होने पर बवाल खड़ा हुआ था उस समय अगर शांतिप्रिय ढंग से काम लिया जाता तो शायद पद्मावत मूवी रिलीज ना हो पाती लेकिन हमारे समाज के युवाओं ने बहुत ही गंदी लैंग्वेज का यूज़ किया और ना ही फिल्म को रोकने में सक्षम रहे मैं जानता हूं कि मैंने यह जो लाइन लिखी है उससे आप लोगों को बहुत ही दुख हो रहा होगा कि राजपूत समाज का ही बंदा राजपूत समाज के ऊपर कड़वा सच लिख रहा है लेकिन जो सत्य है वह सत्य हैं यह लाइन लिखने से पहले मैंने इसके ऊपर काफी सारा रिसर्च किया है उसके बाद ही मैंने यह लाइन लिखी है और हां मैं यह भी कहना चाहता हूं कि पूरी तरह से राजपूत समाज भी गलत नहीं है साथ में मीडिया भी गलत है और संजय लीला भंसाली के साथ कई सारे एक्टर्स भी ऐसे हैं जो कि गलत हैं उनकी टिप्पणियां जो इस मुद्दे पर हैं वह भी गलत हैं जिस तरह से पद्मावत मूवी के समय राजपूत करणी सेना और राजपूत संगठनों ने हंगामा मचाया था उस समय राजनीतिक पार्टियां अपनी राजनीति के पापड़ बेल रही थी मगर हम लोग शांति और सबूतों के आधार पर कार्य करते तो शायद आज हमारा मान-सम्मान बच जाता संजय लीला भंसाली ने जो किया वह गलत था लेकिन जो राजपूत समाज ने किया वह भी सही नहीं था अगर राजपूत समाज सारे सबूतों और ऐतिहासिक तथ्यों को लेकर न्यायालय के सामने पेश हो जाता तो शायद आज पद्मावती मूवी रिलीज नहीं हो पाती जिस तरह से संजय लीला भंसाली ने बयान दिया था कि उसके व्यक्तिगत हितों की रक्षा नहीं हो रही है उसी तरह से राजपूत समाज भी यह कह सकता था कि वह भी अपने इतिहास से छेड़छाड़ नहीं करवाना चाहता और इतिहास से छेड़छाड़ करने को किसी को भी परमिशन नहीं है चाहे वह फिल्म के क्षेत्र में हो या फिर किसी और क्षेत्र से इतिहास जिस तरह से हैं उसी तरह से रहेगा।

अगर हम लोग यह सारे सबूत लेकर न्यायालय के सामने पेश हो जाते और इतना हंगामा खड़ा नहीं करते तो आज पद्मावत रिलीज होने का कोई चांस नहीं था पर फिर भी हमारे राजपूत समाज के नेता और राजनीतिक पार्टियों के नेता ने आम नागरिकों को इस मामले में उछाल दिया नागरिकों ने कई दंगे किए और कानून व्यवस्था को अस्त-व्यस्त कर दिया फिर भी मूवी तो रिलीज हो गई लेकिन इससे हमें यह सीख तो मिल गई कि किसी भी मुद्दे या फिर समस्या का हल दंगे फसाद करना नहीं है समस्या को शांतिप्रिय ढंग से भी सुलझाया जा सकता है इस मामले में मैं यह कहना चाहूंगा कि दोनों पक्ष बिल्कुल गलत थे जो पहला पक्ष था वह यह था कि इतिहास से छेड़छाड़ करने वाले संजय लीला भंसाली भी गलत हैं आप तो मूवी भी रिलीज हो गई है और सब ने देख भी ली है इस मूवी में कई सारे ऐसे सीन है जो कि कभी हुए ही नहीं थे और दूसरा पहलू यह है कि इस मुद्दे में राजपूत समाज भी गलत है क्योंकि राजपूत समाज भी इस मुद्दे पर दंगे-फसाद और गाली गलोच कर रहा था जो कि बिल्कुल राजपूत मान मर्यादा के खिलाफ है और ऐसा करना राजपुताना की शान के खिलाफ है जो अपने आप को राजपूत मानता है वह कभी भी औरतों को या फिर बुड्ढों को गालियां नहीं निकलता हमारे राजपूत समाज ने जिस समय दीपिका पादुकोण की नाक लाने की बात कही उससे मुझे अपने आप पर बहुत शर्म आई मुझे ऐसा लगा कि राजपूताना जैसे कहीं खो ही गया है मेरा यह ब्लॉग केवल टेक्नोलॉजी न्यूज़ देने का है लेकिन मैंने इसके अंदर एक ऑप्शन ऐड कर लिया है जिसके अंदर आपको सोशल मुद्दों और ऐसे कई तथ्यों पर बातचीत करेंगे जिसके बारे में लोगों को जानना बेहद जरूरी है लोग बिना सोचे समझे ही बहुत बड़े-बड़े कदम उठा रहे हैं जिसका हर्जाना उनको अपनी जीवन लीला समाप्त करके या फिर अपने परिवार को बीच राह में छोड़ कर के भी भुगतना पड़ सकता है कई लोग मुझे गलत सोच रहे होंगे लेकिन गलत सोचने से पहले यह सोच जरूर लें की आप जो कर रहे हो या फिर आप जो करने वाले हो क्या आप जिसके लिए कर रहे हो क्या वह सही है क्या वह जिसे आप कर रहे हो उसका प्रभाव या फिर उसकी हानि या फिर उसका अंजाम आपके परिवार को भुगतना भी पड़ सकता है।
अब हम लोग अपने मुद्दे पर आते हैं कि हमें किसी भी संगठन को ज्वाइन करने से पहले उसके बारे में सारी जानकारियां क्यों निकालनी चाहिए देखिए संगठन कई तरह से होते हैं जैसे कि राजस्थान में अलग संगठन है गुजरात में अलग संगठन ने पूरे भारतवर्ष में कई सारे संगठन ने सबसे जो शांतिप्रिय संगठन माना जाता है वह है RSS जो कि सबसे शांतिप्रिय संगठन है यह संगठन विश्व का सबसे बड़ा संगठन है और यह संगठन प्रत्येक मुद्दे को शांतिपूर्ण ढंग से सुलजाता है लेकिन इसके अंदर भी आपको कुछ बातें जाननी जरूरी हैं जोकि आप इस को ज्वाइन करने से पहले जानले यह बातें कुछ इस प्रकार हो सकती हैं कि यह संगठन किसने बनाया कब बनाया क्यों बनाया इसकी जरूरत क्यों पड़ी और यह देश हित और राष्ट्रहित में किस तरह से अपना योगदान देगा इन सब बातों पर गहराई से जाने के बाद ही इस संगठन को ज्वाइन करें और इसके अलावा जितने भी संगठन हैं मैं किसी एक का नाम नहीं लेना चाहूंगा जो शांतिप्रिय हैं आप उनको ज्वाइन कर सकते हैं ज्वाइन करने से पहले उसकी सारी शर्तें नीतियां पढ़ ले और इसके विरुद्ध एक और संगठन चलते हैं जो कि होते हैं हिंसा वादी संगठन जिसमें राजपूत युवा सबसे ज्यादा जुड़े हुए हैं और जुड़ते जा रहे हैं राजपूतों के सिवा कई ऐसे लोग हैं जो जुड़ते जा रहे हैं यह संगठन हिंसात्मक कार्य करते हैं कानून व्यवस्था को आश्वस्त करते हैं जो कि एक गैर कानूनी काम है और इसके लिए आपको सजा भी हो सकती हैं दंगा-फसाद में अगर आपकी जान भी जाती हैं तो उसका हर्जाना आपको परिवार को भुगतना पड़ता है ।
सरकारें आती है और जाती हैं देश की राजनीति चलती रहती हैं राजनीति जैसी भी हो देश में कानून व्यवस्था तो वैसे की वैसी ही चलेगी कई पार्टियां आई है और गई है और कई पार्टियां आएगी और जाएगी लेकिन इससे देश पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा देश अपने स्तर पर आगे बढ़ेगा और चलेगा राजनीतिक पार्टियां अपना चुनाव प्रचार करने और अपने राजनीतिक पापड़ बेलने के लिए आप को निशाना बना रही है इन कुछ दलों के माध्यम से या फिर संगठनों के माध्यम से अंत में मैं बस यही कहना चाहूंगा कि आप लोग किसी भी संगठन को ज्वाइन करें मैं यह नहीं कहता कि आप किसी एक विशेष संगठन को ज्वाइन करें वह आपके ऊपर निर्भर करता है लेकिन ज्वाइन करने से पहले उसे एक बार देख लें उसके सारे नियम पढ़ ले उसके बाद ही उसे ज्वाइन करें किसी और के कहने पर कुछ भी गलत कदम ना उठाएं क्योंकि अगर आप युवा हैं तो आपके माता पिता और पत्नी बच्चों कभी-कभार आपके ऊपर हैं आपको अगर कुछ हो गया तो उनका सहारा कौन बनेगा यह आपको सोचना चाहिए अगर आप छोटे बच्चे हैं 15 से 16 साल की उम्र के तो विशेष तौर से यह ध्यान रखें कि किसी के भी बहकावे में ना आएं और ऐसे गैर कानूनी संगठनों को ज्वाइन ना करें अभी आपकी उम्र नहीं है यह सब करने की आपको कई तरह से फोर्स किया जाएगा इसके लिए लेकिन आप यह ज्वाइन ना करें अगर आपको किसी गलत संगठन में ज्वाइन करा लिया जाता है तो आप अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवा सकते हैं उसके ऊपर सख्त कार्रवाई होगी और हां दोस्तों अंत में मैं यही कहना चाहूंगा कि अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो और कुछ जानने को मिला हो तो इस पोस्ट के नीचे कमेंट करके हम लोगों को जरूर बताएं यह मेरा सोशल मुद्दा वन था और आगे भी ऐसे ही सोशल और राष्ट्रहित मुद्दे आते रहेंगे इसके ऊपर आप को जागरुक करना मेरा काम है और मैं आप को जागरुक करता रहूंगा धन्यवाद आप मुझे यह बात जरूर कमेंट करके बताएं कि अगर आपको मेरी बातें बुरी लगी तो भी आप मुझे बताएं क्योंकि मैं यह भी सुनना चाहता हूं कि आपके मन में मेरे लिए कितनी नफरत है और कितना प्यार है मैं सब एक्सेप्ट करता हूं चाहे नफरत और प्यार हो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता बस आप मुझे कमेंट करके जरूर बताएं मैं हर हफ्ते एक रिपोर्ट जारी करूंगा इसके अंदर आपको बताया जाएगा कि कौन कौन सी पोस्ट का क्या क्या रिजल्ट रहा अगर आप हमसे जुड़ना चाहते हैं तो पोस्ट के नीचे आ रहे ईमेल कॉलम में अपना ईमेल एड्रेस डालकर सब्सक्राइब कर लें जिससे आपको इस वेबसाइट के लेटेस्ट अपडेट मिलते रहेंगे धन्यवाद
राजपूत राष्ट्रीय करणी सेना और भीम सेना के साथ कई सारे संगठन हैं जिनको ज्वाइन करने से पहले उनके बारे में यह बातें जान ले वरना बहुत महंगा पड़ सकता है राजपूत राष्ट्रीय करणी सेना और भीम सेना के साथ कई सारे संगठन हैं जिनको ज्वाइन करने से पहले उनके बारे में यह बातें जान ले वरना बहुत महंगा पड़ सकता है Reviewed by Pikashow APK Download Latest Version FREE on July 04, 2018 Rating: 5

1 comment:

  1. यहां पर कमेंट करके जरूर बताओ कि विचार कैसा है

    ReplyDelete

Powered by Blogger.